सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा रोड स्टेशन में रीवा इतवारी ट्रेन की स्टॉपेज की मांग, कैबिनेट मंत्री को पूर्व विधायक ने सौपा ज्ञापन

सिहोरा रोड स्टेशन में रीवा इतवारी ट्रेन की स्टॉपेज की मांग, कैबिनेट मंत्री को पूर्व विधायक ने सौपा ज्ञापन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। सिहोरा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों द्वारा लगातार रेल मंत्रालय द्वारा संचालित रीवा इतवारी ट्रेन का स्टॉपेज सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन में किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। रविवार को मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह के सिहोरा आगमन पर सिहोरा के पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने संबंधित ट्रेन के सिहोरा स्टॉपेज की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। कैबिनेट मंत्री कहा कि इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन में लंबे समय से की जा रही थी, इसकी जानकारी उन्हें है। आखिर इस ट्रेन का स्टॉपेज सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन में क्यों नहीं हो रहा है इसकी जानकारी ली जाएगी।

ज्ञापन में पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने बताया गया कि यह ट्रेन नागपुर तक जाती है और नागपुर में स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यापार के लिए यह ट्रेन सबसे उपयुक्त है। इस रूट से संचालित ट्रेन में समय भी कम लगता है जिसके कारण से इलाज करने वाले लोगों एवं व्यापारियों द्वारा इसका स्टॉपेज सिहोरा में किया जाए जिससे आमजन इलाज करने वाले लोगों एवं व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके। ज्ञापन सौंपते समय नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, सिहोरा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, विभोर जायसवाल, शैलेंद्र दुबे, अनिल पिल्लई, निशांत विश्वकर्मा के साथ अप डाउनर्स के पदाधिकारी शामिल रहे।

कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

दोपहर में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का सिहोरा आगमन हुआ। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें