सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सब जेल सिहोरा में हुआ स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सब जेल सिहोरा में हुआ स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के आदेश पालन में सब जेल सिहोरा पर दिनांक 29 नवंबर एवं 30 नवंबर को दो दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डॉ संजय मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जबलपुर द्वारा गठित सिविल अस्पताल सिहोरा की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। डा. राघवेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी (एमडी मेडिसिन) एवं उनकी विशेषज्ञ टीम सुश्रीअंजनी मिश्रा,सुश्री क्रष्टि अर्नेस्ट एवं हिमांशु रजक द्वारा सभी आकस्मिक एवं घातक बीमारियों- दशाओं जैसे मिर्गी का दौरा पड़ना, सर्पदंश, घबराहट, चोट लगना, बेहोशी , दुर्घटना आदि एवं इसके पश्चात निर्मित होने वाली परिस्थिति में चिकित्सा प्रारंभ होने से पूर्व तक प्राणरक्षा हेतु किए जाने वाले प्राथमिक उपचार एवं उपायों का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही कार्डिक अरेस्ट के दौरान दिए जाने वाले सीपीआर का प्रशिक्षण विशेष रूप से दिया गया। जेलर दिलीप नायक एवं समस्त जेल स्टाफ ने इस अवसर पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया और प्रशिक्षण उपरांत डेमो भी दिया गया। जेलर दिलीप नायक ने बताया कि डॉ राघवेंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में दिया गया सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण जेल में आने वाली आकस्मिक घटनाओं के लिये निश्चित रूप से बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें