सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » अचानक बढ़ी ठंडक, आम नागरिकों ने नपा से की मांग, सार्वजनिक स्थानों पर जलाए जाए अलाव

अचानक बढ़ी ठंडक, आम नागरिकों  ने नपा से की मांग, सार्वजनिक स्थानों पर जलाए जाए अलाव

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। एक तफर जहां पिछले सप्ताह से मौसम का रुख बदला तो अब ठंडक बढ़ गई। लोगों को रात के अलावा सुबह शाम भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। और सुबह के समय धूप से थोड़ा राहत मिल जाती है। परंतु शाम के समय ठंड का असर शुरू हो जाता है और रात होते ही ठंड बढ़ जाती है। बढ़ी हुई ठंड से राहगीरों और यात्रियों को बस न मिलने के बस स्टैंड पर ही रात गुजरना पड़ता है या रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में रात गुजारने में अनेक दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है तो वहीं रिक्शा चालकों को भी दिहाड़ी के चक्कर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रात गुजरना पड़ता है, और वे पालीथीन, या टायर जलाकर रात गुजारते है। और  प्रतिवर्ष नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के अनेक स्थानों जैसे पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, आजाद चौक, शासकीय सिविल अस्पताल, खितौला बस स्टैंड, कालभैरव चौक, सहित अनेक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती रही है। जिससे यात्रियों, राहगीरों, रिक्शा चालकों, और गरीबों को अलाव से बहुत राहत मिल जाती है। नगर के जागरूक नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस से मांग की है कि नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाए जिससे राहगीरों, सहित आम जनों को राहत मिल सके,

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें