सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा जिला के लिए सरकार सद्बुद्धि यज्ञ, आंदोलन को बीते एक वर्ष, सिहोरा जिला बनने तक जारी रहेगा आंदोलन

सिहोरा जिला के लिए सरकार सद्बुद्धि यज्ञ, आंदोलन को बीते एक वर्ष, सिहोरा जिला बनने तक जारी रहेगा आंदोलन

द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर। सिहोरा। सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को रविवार 2 अक्टूबर को एक वर्ष पूर्ण हो गए।सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से आहत समिति ने नवरात्रों के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्थानीय जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की मृत आत्मा को जाग्रत करने एक सद्बुद्धि यज्ञ किया।वैदिक मंत्रों के साथ हवन करते हुए समिति ने माता जगदंबा से विनती की कि मुख्यमंत्री और स्थानीय जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अपनी मातृभूमि-कर्मभूमि के हक के आगे आए और सिहोरा शीघ्र जिला बने।

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के आह्वान पर हुए यज्ञ में अनेक सिहोरावासियों ने आहुतियां दी।महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय करौंदी के आचार्य कमलेश मिश्रा ने यह यज्ञ सम्पन्न कराया।आचार्य ने दावा किया कि ईश्वर को हृदय से आहुतियाँ समर्पित की गई है।निश्चित ही सिहोरा के जिले बनने में आ रही बढ़ाए अब दूर होंगी।
समिति ने एक बार पुनः संकल्प दोहराया कि जब तक सिहोरा जिला नही बन जाता ये मुहिम जारी रखी जाएगी।सिहोरावासियों के कम सहभागिता पर समिति ने कहा कि अब सत्ता का समर्थन सत्ता के भय का रूप ले रहा है पर एक दिन ऐसा आएगा कि मातृभूमि का प्रेम इन बंधनो को तोड़ेगा।
इस आयोजन में समिति के राजभान मिश्रा,विकास दुबे,जगदीश प्यासी,अनिल जैन, राकेश पाठक,कृष्ण कुमार कुररिया, मानस तिवारी,अमित बक्शी,सुशील जैन,रामलाल साहू,नीरज गौतम,नत्थू पटेल,सुखदेव कौरव,गुड्डू कटैहा, सचिन पांडे,प्रमोद पाठक,प्रशांत बाजपेई सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें