सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश

सच की आवाज़.

Home » ब्रैकिंग न्यूज़ » डेढ़ किलोमीटर दूर नदी में उतराता मिला मासूम बालिका का शव

डेढ़ किलोमीटर दूर नदी में उतराता मिला मासूम बालिका का शव

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।मझौली।
मंझौली के तेंदूघाट में स्नान करते वक्त कार नदी में बही 11 वर्षीय मासूम बालिका का शव शनिवार को घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर परसला घाट पर उताराता मिला। सूचना मिलते ही मंझौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया गया। शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है। रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ग्राम कोनी खुर्द निवासी भगवान दास ठाकुर अपनी बेटियों लक्ष्मी ठाकुर (13), रघ्घो ठाकुर (11), काजल (3) को लेकर मंगलवार को पोला पहुंचा था। घर में तीनों बालिकाएं और उनके रिश्ते का भाई अरूण मौजूद था। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे लक्ष्मी व रघ्घो भाई अरुण के साथ कार नदी के तेन्दुघाट में स्नान करने पहुंची। नदी के बहाव से अंजान लक्ष्मी और रघ्घो पानी में उतर गई। इस दौरान दोनों पानी में बहने लगी। यह देख अरूण ने मदद की आवाज लगाई। आवाज सुनकर वहां मौजूद एक किशोर ने पानी में छलांग लगाई और लक्ष्मी को पानी से निकाल लिया, लेकिन जब रघ्घो पानी में बह गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार शाम रघ्घो का शव घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर मिला।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें