द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।जन सेवा के अंतर्गत मेट्रो बस घाट सिमरिया तक संचालित हो रही है, जहां से सिहोरा की दूरी सिर्फ दो किलोमीटर है। ऐसे में सिहोरा के आमजन को मेट्रो की सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा के नाम तहसीलदार राकेश चौरसिया को ज्ञापन सौंपकर मेट्रो बस सिहोरा तक संचालित किए जाने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में मेट्रो बस सेवा कुंडम, बरगी, पाटन, शहपुरा और कटंगी तक संचालित हो रही है। घाट सिमरिया से अभी भी मेट्रो बस को पर्याप्त सवारिया नहीं मिल रही है यदि तक बढ़ाया जाता है तो यहां मेट्रो बस को पर्याप्त सवारी मिलेगी। सिहोरा रेलवे स्टेशन में लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टाफ नहीं होने से आम जनता को जबलपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ती है इससे आमजन को सुविधा होगी। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती अस्पताल तक लोग सीधे पहुंच सकेंगे। भेड़ाघाट ग्वारीघाट ताकि लोगों की सीधी पहुंच हो सकेगी। कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ साथ मजदूरों को भी इसका लाभ सीधा मिलेगा और वह कम राशि में सीधे जबलपुर आ जा सकेंगे। ज्ञापन सौंपते समय प्रमोद ठाकुर राजाराम पहारिया, मनोज जैन, जितेंद्र श्रीवास, सचिन चौरसिया, संतोष साहू, संतोष वर्मा, डीआर विजय, ओम प्रकाश पटेल, अमजद मंसूरी, प्रवीण पटेल, संजय पाठक, कृष्ण कुमार कोरी उपस्थित रहे।


















































































