सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » श्री विघासागर सेवा आश्रम समिति गोसलपुर गौशाला मे गौ सरक्षण पर सार्थक संगोष्ठी

श्री विघासागर सेवा आश्रम समिति गोसलपुर गौशाला मे गौ सरक्षण पर सार्थक संगोष्ठी

 द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। गौ सरक्षण पर सार्थक संगोष्ठी का आयोजन श्री विघासागर सेवा आश्रम समिति के द्वारा स्वामी अखिलेशवरानद गिरी जी अध्यक्ष म.प्र. गौ पालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड कार्य परिषद् अघयक्ष एवं दर्जा  प्राप्त मंत्री के मुख्य अतिथि में एवं सीता प्रसाद तिवारी कुलपति नानाजी देशमुख पशु चिकित्सालाय एवं विज्ञान विश्वविद्यलाय जबलपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,
कार्यक्रम मे डॉ श्रीकांत जोशी  कुलसचिव , डॉक्टर  श्री गौतम ज्वाइन डाइरेक्टर पशु चिकित्सालाय सेवाय जबलपुर डॉक्टर बाजपेई  एवं डॉक्टर  विनोद बाजपेई  उप संचालक सेवाय जबलपुर डॉक्टर सुनील दीक्षित वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉक्टर नीता मनोचा विकास खंड सिहोरा की गरिमामय उपस्थिति मे आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज जी के शैल चित्र का अनावरण हुआ एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ हुआ। सम्मानीय अथितियों का स्वागत  डॉक्टर सलिल जैन अध्यक्ष गौ शाला समिति जबलपुर आजाद जैन कार्यकारी अध्यक्ष  गौ शाला समिति  अनिल जैन विमल जैन सचिव अमित जैन संजय जैन आदित्य यतेंद्र जैन सुनील डेडिया आशीष जैन नितिन जैन अंकुर जैन कल्लू जैन एवं अन्य सहयोगियों  के द्वारा किया गया।
गौ शाला की स्थापना २०११ में आचार्य श्री विद्या सागर महाराज जी के परम आशीर्वाद एवं समाधिस्थ मुनि श्री सम्मेद सागर जी महाराज जी के आशीर्वाद एवं मुनि एलक श्री गोसाल सागर महाराज जी के सानिध्य मे संरक्षक दादा महेंद्र एवं अरुण जैन की अध्यक्षता  मे गौ शाला का शुभारम्भ  हुआ,  आज गौ शाला मे २०० के लगभग गौ वंश का संरक्षण हो रहा है। गौ वंश के रहने के एवं चारा भंडरान एवं चिकित्सा सहायता देने का समिती हर संभव प्रयास कर रही है ।
मुख्य अतिथि श्री स्वामी अखिलेश्वरानंद  गिरी जी महाराज ने कहा की  गौ शाला की सभी मूलभूत समस्यो के समुचित समाधान शीघ्र करने के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की, कुलपति डॉक्टर  श्री तिवारी   ने गौ शाला को गोद लेने की घोषणा की साथ ही १५ दिवस मे विश्वविद्यलाय के टीम के निरीक्षण एवं विकास की समुचित  सेवा का संकल्प लिया। अन्य वक्ताओ ने गौ शाला के विकास हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किये।  साथ ही अरुण जैन एवं मनोज जैन द्वारा अब तक किये गए कार्य एवं भविष्य की योजनाओ  पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजा मोर पुष्प राज बघेल राजमणि बघेल गोविन्द राय सत्य प्रकाश खरे हेमराज, संजय जैन रमेश पटेल एवं अन्य गणमान नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।