द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। विकासखंड सिहोरा में विश्व जनसंख्या अभियान 11जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक चलने वाले विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं परिवार नियोजन के साधनों की जनजागरूकता हेतु विकास खंड सिहोरा अंतर्गत संचालित सिविल सिहोरा में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ संजय मिश्रा के आदेशानुसार एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जया श्रीवास्तव , डॉ विनीता उप्पल ,डीपीएम विजय पांडे , डीसीएम सुश्री दीपिका साहू के मार्गदर्शन और मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील लटियार की उपस्थिति में जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली के माध्यम से परिवार नियोजन के बारे में जनसमुदाय को जागरूक कर सकल प्रजनन दर को नियंत्रित कर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु आह्वान किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीसीएम वीरेन्द्र मेहरा, बीपीएम श्री मति श्वेता कोस्टा,लेखापाल सुरेंद्र सिंह, सभी आशा कार्यकर्ता आशा सुपरवाइजर एवं स्थानीय जनसमुदाय का सराहनीय योगदान रहा।









