द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। आज केन्द्रीय मंत्री सृमति ईरानी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याश्ी संतोष बरकड़े के समर्थन में जनसभा एवं मतदान करने सिहोरा पहंुची जहां पुराना बस स्टैंड में जनसभा का आयोजन यिका गया था, परंतु जनसभा में केवल सिहोरा के ही कुछ नेता नजर आए तो वहीं बड़े और दिग्ग्ज नेता गायब रहे तो जिला ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी स्वंय कार्यक्रम के बीच में पहुंच पाए
नहीं दिखा सिहोरा की जनता में जनसमर्थन
सिहोरा पुराना बस स्टैण्ड में आयोजित सभा में भारतीय जनता पार्टी के कुढ नेता और कार्यकर्ता ही नजर आए और सिहोरा की आम जनता नाममात्र को ही जनसभा में शामिल रही और इससे साफ और स्पष्ट समझ में आ रहा है। कि सिहोरा की जनता क्या चाहती है।

सिहोरा विधायक भी रही गायब
केन्द्रीय मंत्री की भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में जहां कुछ कार्यकर्ता और नेता ही नजर आए तो वहीं सिहोरा की विधायक नंदनी मरावी नजर नहीं आई,

जिले के लिए निवेदन करूगी – समृति ईरानी
केन्द्रीय मत्री समृति ईरानी सिहोरा में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकडे़ को भारी मतों से अपना आर्षीवाद देकर विजय बनाए और अगर हमारा प्रत्याशी विजय होता है टौर हमारी सरकार बनती है तो मै सिहोरा का सबसे बड़ा मुद्धा सिहोरा जिला के लिए निवेदन करूगी। उन्होने स्पष्ट तौर पर नहीं कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हम सिहोरा को जिला बनायेगे। उन्होने निवेदन करने की बात कहीं।और कांग्रेस पर निशाना साधा











