द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। शासकीय माध्य. विद्यालय संकुल केंद्र गुनहरु मोहसाम से सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ रहे रामकुमार सेन 38 वर्ष 6 माह की गरिमामय शासकीय सेवा पूर्ण कर गत 31 मई को सेवानिवृत्त हुए। शासकीय विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया जहां श्री सेन का पुष्पहारों से स्वागत कर शाल श्री फल भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी अशोक उपाध्याय, ममता सेन, योगिता सेन,अमृतांश सेन, अर्पिता सेन, सहित शाला के अध्यापक जन, मित्रगण उपस्थित रहे।











