सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » एकल विद्यालय का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

एकल विद्यालय का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

एकल विद्यालय का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता, नशा मुक्ति व साइबर सुरक्षा पर किया गया जागरूक
द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। एकल विद्यालय संच मझौली, सिहोरा एवं बाघराजी का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को मंगल भवन, सिहोरा में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, पांच संस्कार तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन की ओर से उपस्थित दीदियों को साइबर क्राइम से बचाव एवं ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा के उपाय बताए गए। प्रथम प्रशिक्षण सत्र आईपीएस आदित्य सिंघारिया ने लिया, जबकि दूसरे सत्र में नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, सब जेल सिहोरा के दिलीप नायक एवं ग्राम सगोड़ी के सरपंच दीपक साहू ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में गोलू अंजली पांडे, कविता दहिया, सत्यम ठाकुर, मिथिलेश लोधी सहित 90 ग्राम पंचायतों की बहनों ने भाग लिया। सुबह योग सत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और प्रशिक्षण के समापन पर समाज सेवा एवं जनजागरूकता का संकल्प दिलाया गया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]