द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा के मझौली वायपास स्थित एक निजी वेयर हाउस पर रंगाई पुताई कर मैरिज पैलेस बना देने सहित वेयरहाउस संचालक भाजपा नेता द्वारा करोड़ो की कीमत से नगर पालिका सिहोरा द्वारा बनाए गए सरकारी सरकारी नाले पर लोहे की जाली लगाकर गेट लगाने का मामला प्रकाश में आया है।
स्थानीय रहवासियों ने नाम ना छपने की शर्त पर बताया कि मझौली वायपास में अविका वेयरहाउस हुआ करता था। और उस वेयर हाउस संचालक भाजपा नेता द्वारा उसी पुराने भवन में रंगाई पुताई करके मैरिज पैलेस बना लिया गया और साथ ही प्रशासन को खुली चुनौजी देते हुए उसके सामने स्थित सरकारी नाले पर लोहे की जाली लगाकर पर गेट लगा कर कब्जा कर लिया गया और अभी भी उस भवन का ढ़ाचा वेयर हाउस का ही है।
पूर्व के छायाचित्र
ना पार्किग का पता ना फायर एनओसी और ना ही आपातकालीन द्वार
स्थानीय जनों ने चर्चा के दौरान बताया की उक्त अविका वेयर हाउस को शुभम् पैलेस नाम दे दिया गया और उसी वेयरहाउस में रंगरोगन करके संचालित किया जा रहा हैं और उसमें जब कोई कार्यक्रम किए जाते है। तो उसी सरकारी नाले के उपर खाना बनाया जाता है। जिसमें पूरे शहर की गंदगी निकलती है। और सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किग करा दी जाती हैं और अनेकों बार लम्बा जाम उसी वेयरहाउस कम पैलेस के कारण लगता हैं और तो और उस पैलेस में कोई अन्होनी घटना होने पर ना कोई आपात द्वार की निकासी का पता हैं और ना तो फायर एनओसी का पता है। और सबसे बड़ी बात की गोदाम को पैलेस में कैसे परिवर्तित कर दिया उसका तद परिर्वतन हुआ या पुराने गोदाम के साथ साथ उसी पुराने गोदाम के मद् में ही पैलेस का संचालन किया जाने लगा
पूर्व और अभी के छायाचित्र
प्रशासन को दे दी खुली चुनौती
स्थानीय जनों ने चर्चा के दौरान यह भी बताया कि इस भाजपा नेता द्वारा इस प्रकार का कारनामा करके सिहोरा के प्रशासन को खुली चुनौती दे दी हैं। और स्थानीय प्रशासन भी उस चुनौती के आगे बेसुध पड़ा है या फिर शायद कोई बड़ी अन्होनी के इंतजार में बैठा है। की कोई घटना दुघर्टना हो जाए तो नींद से जागे
इनका कहना है।
वेयरहाउस गोदाम में पैलेस नहीं बन सकता और ना तो फायर एनओसी का पता है और पैलेस के नियमों का पालन किया जा रहा है। या नही यह तो जांच में पता चलेगा। नियम विरूद्ध तरीके से सरकारी नाले पर गेट और जाली लगाकर कब्जा किया गया है। पैलेस के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
शैलेन्द्र कुमार ओझा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका सिहोरा