सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » ’’प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर सेन समाज ने बढ़ाया हौसला’’

’’प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर सेन समाज ने बढ़ाया हौसला’’

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सेन समाज द्वारा जबलपुर के कला बिथिका सभागार में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। यह आयोजन समाज के उन बच्चों को प्रेरित करने के लिए किया गया था, जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व समाज का नाम रोशन किया है।

समारोह के प्रमुख आकर्षण में ’’अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली महक सराठे’’, ’’कक्षा 12वीं में 93ः अंक अर्जित करने वाली श्रेया सराठे’’, और ’’अन्य मेधावी छात्र दीप सराठे’’ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नगर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नगर निगम अध्यक्ष ’’रिकुंज विज’’ ने बच्चों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया।

मुख्य अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि, आज के युवा समाज का दर्पण हैं। वे पढ़ाई, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो समाज के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर नर्मदापुरम, सोहागपुर, दमोह, कटनी सहित कई जिलों से आए छात्र-छात्राओं को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ’’10 वर्ष तक के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता’’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

समारोह में नारायण श्रीवास, ग्यारसी उसरेठे, जगदीश पलिया, नागेन्द्र श्रीवास, पुरुषोत्तम सराठे, बद्री सेन, शालिगराम सेन, राजकुमार श्रीवास, राम कुमार सेन, रामनाराण श्रीवास, विकास सराठे सहित समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ’’जगदीश पलिया’’ ने किया।

इस आयोजन ने न केवल प्रतिभाशाली बच्चों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कार के प्रति एक नई जागरूकता भी उत्पन्न की।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें