सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ नारेबाजी, धरना प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन किया चस्पा

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ नारेबाजी, धरना प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन किया चस्पा

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के बावजूद भुगतान नहीं होने से किसान हैरान और परेशान है। किसानों की उपज के भुगतान को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सिहोरा और मझौली के किसान मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सिहोरा को ज्ञापन देने पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर नहीं आने से आक्रोशित किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर सीएम के नाम का ज्ञापन चस्पा कर दिया। आकर्षित किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सिहोरा-मझौली सहित जिले के किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग की उड़द समितियां को बेची थी। उपज विक्रय किए हुए करीब एक माह से अधिक का समय बीत गया लेकिन किसानों के खाते में विक्रय की गई मूंग का भुगतान नहीं हुआ। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैनर तले सिहोरा मझौली के सैकड़ो किसानों के साथ मुख्यमंत्री के नाम सिहोरा एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक किसान ज्ञापन देने के लिए जिम्मेदार अधिकारी का इंतजार करते रहे आखिरकार किसने के सब्र का बांध फूट पड़ा। भड़के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में चस्पा कर दिया।

किसानों का आरोप चोरी करने वाले ही कर रहे मामले की जांच

भारत कृषक समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके अग्रवाल, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, भारत कृषक समाज के ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल पटेल, भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटेल, किसान कांग्रेस के बिहारी पटेल, आम आदमी पार्टी किस विंग के संतोष वर्मा, ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष छोटे पटेल ओबीसी किसान मोर्चा के रामराज पटेल, जिला पंचायत सदस्य इंद्र कुमार पटेल, ओम प्रकाश पटेल, विनय पटेल , ने आरोप लगाया कि मूंग खरीदी में हुई गड़बड़ी डीएमओ की शह पर हुई है। वही जिम्मेदार अधिकारियों ने चोरी करने वाले को ही जांच की जिम्मेदारी दे दी।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें