सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » रक्तदान एवं नि : शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में आशा जन सेवा समिति का आयोजन

रक्तदान एवं नि : शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में आशा जन सेवा समिति का आयोजन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान की भावना को लेकर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय श्रीमती आशा असाटी की पुण्य स्मृति में आशा जन सेवा समिति धनगवां द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में रक्तदान शिविर एवं निशुल्क नेत्र परीक्षण सेवक आयोजन आज मंगलवार को आयोजित है।

आशा जन सेवा समिति संचालक विनय असाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को रक्त की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर रक्त नहीं मिलने से उसकी मौत तक हो जाती है। रक्तदान कर हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाता है। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं निशुल्क दवाइयां का वितरण किया जाएगा। रक्तदान करने वाले युवाओं को समिति सम्मानित करती है। समिति के हीरा देवी असाटी, कोमल चंद्र असाटी, राशि असाटी, जागृति असाटी, सतीश असाटी ने युवाओं से रक्तदान करने एवं निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें