सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » यूपी की ज्योति मौर्य बनने का भूत सिहोरा की एक शिक्षिका पर सवार, शिक्षक पति ने पत्नी को पढ़ाकर दिलाई नौकरी , दहेज प्रथा का केस कराकर, प्रेमी संग रह रही शिक्षिका, प्रेमी शिक्षक देता है जान से मारने की धमकी

यूपी की ज्योति मौर्य बनने का भूत सिहोरा की एक शिक्षिका पर सवार, शिक्षक पति ने पत्नी को पढ़ाकर दिलाई नौकरी , दहेज प्रथा का केस कराकर, प्रेमी संग रह रही शिक्षिका, प्रेमी शिक्षक देता है जान से मारने की धमकी

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। वर्तमान में प्यार की हवा कहें या प्यार का भूत शादीसुदा महिलाओं पर ज्यादा सवार हो रहा है जिसके मामले दिनों दिन लगातार देश भर में सुनने को मिल रहे हैं और कुछ तो हमारे आसपास के क्षेत्रों में भी हो रहे हैं लेकिन लोकलज्जा के डर से कुछ पति इसे दबाकर समझाने का प्रयास भी करते रहते हैं। परंतु प्यार की नैया में सवार को कहा कुछ दिखता है। ऐसा ही मामला जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील का है जहां प्यार की नैया में सवार शिक्षिका को प्यार का ऐसा भूत चढ़ा की 17 साल बाद एक शिक्षिक के प्यार में पागल शिक्षिका उल्टा अपने पति को ही दहेज प्रथा के केस में फंसा दिया और आशिक शिक्षक शिक्षिका के पति से ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा है और पीड़ित पति परेशान होकर पुलिस की शरण में पंहुचा है जहां उसने एसपी जबलपुर को जनसुनवाई में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लागई है।

पीड़ित रामजी पटेल ने बताया कि वह सिहोरा तहसील के ग्राम ढकरवाह, थाना मझगवां निवासी है पीड़ित पेशे से शिक्षक हैं जिनका विवाह 25 मई 2002 को पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनों पक्षों की सहमति से हुआ था। राम जी पटेल ने बताया कि विवाह के बाद उसने अपनी पत्नी को वर्ष 2004 में बी.ए. कराया और 2006 में एम.ए. इसके बाद पत्नी को 2007 में बी.टी.आई. डिप्लोमा करा दिया था। डन्होने पत्नी को कभी भी कम पढा लिखा होना महसूस नही होने दिया और कम वेतन में ही घर खर्च चलाकर पढ़ाई पूरी कराई और पत्नी को कभी कोई परेशानी नहीं होने दी। साथ ही सारी सुख सुविधाएं दिलाई। परंतु पत्नि रोशनी पटेल को यह कहा मंजूर था उन्हे तो आशिकि का भूत सवार था। और नौकरी लगने के बाद तो मैडम के तेवर ही बदल गए।

नौकरी लगते बदल गए मैडम के तेवर

पीड़ित शिक्षक रामजी ने बताया कि 25 अक्टूबर 2009 को पत्नी रोशनी पटेल की शिक्षा विभाग में टीचर की नौकरी मिल गई, तब से अब तक शादी के बाद दोनों पति पत्नी 17

वर्ष तक एक दूजे के साथ खुश थे। परंतु यहां एंट्र होती है श्यामसुदंर पटेल की जो पेशे से शिक्षक है और उनके प्यार में पागल मैडम पर ऐसा भूत सवार होता है कि 16 साल बाद मैडम अपने आशिक के प्यार में पागल होकर उल्टा अपने पति पर ही दहेज प्रथा का केस दर्ज करा देती है और शिक्षिका के प्रेमी श्यामसुंदर द्वारा पीड़ित रामजी पटेल को ही उल्टा तान से मारने की धमकी देने लगा।

2018 में मेडम के दिल मे हुई प्रेमी की एंट्री

पीडित ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी पत्नी के साथ शिक्षक श्याम सुंदर के  प्रेम संबन्ध शुरू गए । इसकी जानकारी जब रामजी को पता चली तो, पत्नी ने उल्टा पति को ही चुपचाप दबाब बनाते हुए, प्रेमी के साथ एकराय होकर उसने पति को ही जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद कुछ दिन बाद से पत्नी पीड़ित शिक्षक पति को छोड़कर अलग रहने लगी । वहीं पीड़ित ने बताया कि पत्नी अपने प्रेमी से दो बार जानलेवा हमला भी करवाया है।

25 अक्टूबर 2009 को हुआ था राम जी पटैल और रोशनी के विवाह की तस्वीर 

25 अक्टूबर 2009 को हुआ था विवाह और 16 साल बाद मैडम को आया होश
पीड़ित रामजी पटैल ने बताया कि उनका विवाह 25 अक्टूबर 2009 को हिन्दू रिति रिवाज से हुआ था। और आशिकी में पागल मैडम को 16 साल बाद होश आया की उनके पति को दहेज चाहिए है। जिसको लेकर रोशनी पटैल ने झूठा दहेज प्रथा का केस दर्ज करा दिया।

पत्नी के नाम कर दिए तीन प्लाट, आधा एकड़ जमीन
जनसुनवाई में पहुंचे रामजी पटेल ने बताया कि वह संबंधों से तो चला ही गया साथ में अपने दौलत और जमीन से भी चला गया अर्थात रामजी पटेल ने पत्नी के नाम तीन प्लाट, आधा एकड़ कृषि भूमि खरीदी और पत्नी के नाम रजिस्ट्री भी करा दी।परंतु बेवफा शिक्षिका प्यार मं पागल होकर अपने आशिक के साथ अब पति को ही परेशान कर रही है।

पत्नी ने लगाया दहेज़ प्रथा का केस
रोते हुए रामजी पटेल ने कहा कि इस दौरान जब पत्नी का प्रेम संबंधों का खुलासा सामने आ गया तो रामजी पटेल सदमे में चले गए और उसने पत्नी से इन संबंधों को खत्म करने की बात कही तो पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे ऊपर 17 फरवरी 2018 को दहेज प्रथा का केस लगा दिया गया। अर्थात शादी के 16 वर्षों बाद राम जी की पत्नी को समझ आया कि उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है।

पूर्व में भी की गई है शिकायत पर दर दर भटक रहा पीड़ित नहीं मिला न्याय
पीड़ित रामजी पटेल ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में आई जी, कमीशनर, कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, सहित अनेक स्थानों पर इसकी शिकायत की है साथ ही पत्नि के प्रेमी श्याम सुन्दर पटैल जो कटनी जिला में शिक्षक के पद पर कार्यरत है उनके जिला शिक्षा अधिकारी को भी लिखित शिकायत की है। परंतु आज तक केवल परेशानी ही हाथ लगी और उन्हे न्याय नहीं मिला बल्कि उल्टा पीड़ित पर ही केश दर्ज हो गया और अब पीड़ित दर दर भटक कर न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित ने जिला कलेक्टर जबलपुर, व एसपी जबलपुर से मांग की है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्यवाही कर उसे न्याय दिलाया जाए।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।