सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम कुम्ही सतधारा में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » जैन मुनि की हत्या के विरोध में सिहोरा में काली पट्टी बांधकर जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

जैन मुनि की हत्या के विरोध में सिहोरा में काली पट्टी बांधकर जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

 द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। कर्नाटक के बेलगावी जिले की चिकोड़ी तालुका स्थित तीर्थ क्षेत्र में जैन मुनि काम कुमार नंदी की विभक्त एवं अमानवीय तरीके से हुई हत्या से पूरे देश के जैन समाज में रोष व्याप्त है। गत मंगलवार को सकल जैन समाज सिहोरा-खितौला की सड़कों पर उतरा। मौन जुलूस के माध्यम से सरकार के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए जैन मुनि के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो लिखी तख्तियां लेकर सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के महिलाएं पुरुष और बुजुर्ग सड़क पर उतरे। मौन जुलूस में सिहोरा, खितौला, गोसलपुर, फनवानी, कुम्हि, दर्शनी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग शामिल थे।
जैन समाज के लोग विरोध स्वरूप हाथों में काली पट्टी बांधकर हत्यारों को फांसी दो की तख्तियां लिए चल रहे थे। मौन जुलूस पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन झंडा बाजार झंडा बाजार से शुरू होकर आजाद चौक, गौरी तिराहा होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा।
आक्रोशित जैन समाज ने जैन मुनि की निर्मम हत्या करने वालों को तत्काल फांसी दिए जाने की मांग की। पुराना बस स्टैंड में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जैन संत जैन समाज के ही नहीं अपितु सभी धर्मों को मानने वालों के आदर्श है ऐसे संतो की निर्मम तरीके से हुई हत्या से समूचा जैन समाज आक्रोशित एवं द्रवित है। लगातार जैन संतों पर हमले हो रहे हैं उनकी सुरक्षा सरकार का दायित्व है। सभी राज्यों को केंद्र सरकार आदेशित करें कि वह जैन संतों की सुरक्षा करें।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें