सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन,

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » खितौला में हुई दिन-दहाडे़ चोरी का हुआ खुलासा, घूमकर करते थे रैकी, मौका मिलते ही दिखाते थे अपना कमाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खितौला में हुई दिन-दहाडे़ चोरी का हुआ खुलासा, घूमकर करते थे रैकी, मौका मिलते ही दिखाते थे अपना कमाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।गत दिवस खितौला थाना अंतर्गत हुई चोरी की बारदात का आज खुलासा हो गया और चोरों को पकडने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली और तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तीनों चोर बडें ही शातिर अंदाज में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। खितौला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमंाक 12 स्थित पालीवाल कॉलोनी में चोरों ने दिन-दहाडे़ सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने घर से कीमती जेवरात सहित करीब दो लाख रूपए नकद पार कर दिए थे। मकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में चोरी की यह वारदात कैद हो गई थी। पालीवाल कॉलोनी निवासी आरबी सिंह के परिवार के लोग कॉलोनी में रिश्तेदार के यहां बैठने गए थे। करीब पांच बजे के लगभग आरबी सिंह सिहोरा कूलर लेने के लिए घर के कमरों और गेट पर ताला लगाकर सिहोरा चले गए। करीब एक घंटे बाद जब घर लौटे तो गेट का दरवाजा खुला था। घर के लोगों के वापस आने की सोच आवाज लगाने पर कोई जबाव नहीं मिला। घर के अंदर के दरवाजा का ताला टूटा पड़ा था और कमरों का सारा सामान बिखरा था। चोरों ने सोने का मंगलसू़त्र, तीन अंगूठियां सहित लेबर को पेमेन्ट करने रखे करीब दो लाख रूपए चोरी कर ले गए।

रैकी कर करते थे हाथ साफ
रोहित दुआ, शुभम केवट उर्फ गोलू, सूरज उर्फ बल्ली तीनों चोर वारदात को अंजाम देने के पहले रैकी करते थे और उसके बाद मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे जिसमें एक व्यक्ति बाहर र्खड़े होकर निगरानी करता था और दो चोर अपना कमाल दिखाते थे। जिसमें खितौला पुलिस ने अपराध क्रमंाक 213/23 धारा 454,380 भा.द.वि. में विवेचना में लेकर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसमें रोहित दुआ पिता राजकुमार दुआ उम्र 30 वर्ष निवासी बंधवाटोला रंगनाथ जिला कटनी, शुभम केवट उर्फ गोलू पिता निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी निमिया मोहल्ला गाडाघाट एन.के.जे. जिला कटनी, सूरज उर्फ बल्ली पिता देवीदीन बर्मन उम्र 38 वर्ष निवासी दुर्गा चौक खिरानी एन.के.जे. कटनी को गिरफ्तार किया है और चोरों के पास से चोरी किये 10 हजार रूपये नगद व करीब 01 लाख रूपये के सोने चॉदी के जेवर बरामद किये गये है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें