सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा विश्राम गृह में शांति समिति की बैठक आयोजित

सिहोरा विश्राम गृह में शांति समिति की बैठक आयोजित

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।आगामी होली के त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने एवं सवे बारात को लेकर स्थानीय विश्राम ग्रह सिहोरा में सिहोरा एंव खितौला थाने की शांति समिति की सयुक्त बैठक का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भावना मरावी, सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे, खितौला थाना प्रभारी जे मसराम की उपस्थिति में किया गया। बैठक में होलिका दहन समितियों के सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किये तथा उपस्थित नगर पालिका विद्युत मंडल के अधिकारियों के समक्ष व्यवस्थाओं के संबध में अपनी बात रखी।पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ने समिति सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा की कोई भी समिति विद्युत तार के नीचे होलिका दहन नही करेगी तथा सभी स्कुलों की परीक्षाओं एवं शासन के दिशा निर्देशों को देखते हुए रात्रि 10 बजे के बाद डीजे नही बजाये जायेंगे एंव होली में शराब पीकर हूडदंग करने वालो पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी तथा त्यौहार को देखते हुए पुलिस गस्त और बढाई जायेगी सभी से अपेक्षा है की शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शान्ति और सौहार्द के साथ त्यौहार मनायेंगे। नगर में लगभग 33 स्थानों पर होलिका दहन होगा। बैठक के अवसर पर ,सीएमओ सुशील वर्मा,रमेश पटेल,गणेश दाहिया राजेश पटेल, ज्योति पटेल, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें