सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » भाजयुमो नेता के हाईवा ने दो को कुचला, ग्रामीणों ने चालक को पीटा, हाईवा को आग लगाने की को​शिश पहले चालक से मारपीट, फिर पुलिस से की झूमाझटकी, सामने से मारी टक्कर

भाजयुमो नेता के हाईवा ने दो को कुचला, ग्रामीणों ने चालक को पीटा, हाईवा को आग लगाने की को​शिश पहले चालक से मारपीट, फिर पुलिस से की झूमाझटकी, सामने से मारी टक्कर

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। तेज रफ्तार में दौड़ रहे एक हाईवा ने गुरुवार रात सामने से बाइक में आ रहे दो युवकोें को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। हादसा नेशनल हाईवे ेक्रमांक तीस में हुआ। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पहले तो हाईवा में आग लगाने का प्रयास किया और चालक से मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही गोसलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिस से भी झूमाझटकी कर दी। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद हालात को काबू किया जा सका। पुलिस के अनुसार हाईवा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ग्रामीण के अध्यक्ष राजम​णि बघेल का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोसलपुर पुलिस ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण के अध्यक्ष राजम​णि पटेल द्वारा हाईवा का संचालन किया जा रहा है। उनका हाईवा लेकर चालक गोसलपुर के गांधीग्राम की ओर जा रहा था। हाईवा गांधीग्राम बाइपास ​िस्थत हाई स्कूल के पास पहुंचा ही था कि हाईवा ने सामने से बाइक में आ रहे पान उमरिया ग्राम परसेल निवासी आशीष चौधरी और रामजी चौधरी को जोरदार टक्कर मार दी।

कई फीट ​घिसटे, मौके पर मौत
घटना में आशीष और रामजी बाइक समेत हाईवा के सामने फंस गए। चालक ने हाईवा रोकने की बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी,​जिस कारण दोनों हाईवा में फंसकर कई फीट सड़क पर ​घिसट गए। चालक ने हाईवा रोका, लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थीं।

ग्रामीणों ने पीटा, आग लगाने का प्रयास
घटना से ग्रामीण आक्रो​शित हो गए। भारी भीड़ सड़क पर उतर आई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा और उससे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने हाईवा में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इस दौरान गोसलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया, तो भीड और उग्र हो गई और पुलिस से उलझ पड़ी। पुलिस से धक्कामुक्की व झूमाझटकी कर दी गई। जानकारी लगते ही एएसपी ​शिवेश सिंह बघेल समेत प्रशासनिक अ​धिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें