सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिविल अस्पताल सिहोरा मे आयोजित हुआ कुष्ठ विकृति बचाव शिविर

सिविल अस्पताल सिहोरा मे आयोजित हुआ कुष्ठ विकृति बचाव शिविर

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोगियों को खोजने एवं जनजागरूकता को बढावा देने हेतु समूचे प्रदेश में कुष्ठ रोगी खोज अभियान का आयोजन विगत दिनों में किया गया, इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए |

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर एवं जिला कुष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार विकासखण्ड सिहोरा अन्तर्गत संचालित सिविल अस्पताल सिहोरा में मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अर्शिया खान के मार्गदर्शन एवं डॉ सुनील लटियार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल सिहोरा की उपस्थिति में कुष्ठ विकृति बचाव शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में विकास खंड सिहोरा अंर्तगत चिन्हित समस्त कुष्ठ रोगियों की उपस्थिति में काउंसलिंग, स्क्रीनिंग, जल तेल उपचार, औषधि वितरण का कार्य एनएमए बी आर शर्मा और एम पी चतुर्वेदी द्वारा किया गया। उक्त शिविर में दो मरीजों को सर्जरी हेतु चिन्हित कर रेफर किया गया व सभी कुष्ठ पीड़ितो को प्लास्टिक टब और एमसीआर पादुका वितरित की गई।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में बीसीएम वीरेंद्र कुमार मेहरा, बीपीएम श्वेता कोस्टा, सुरेंद्र राजपूत, अश्वनी मिश्रा, दीपशिखा, प्रशान्त साहू, मनोज दाहिया, सरमन मेहरा का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें