सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर!

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » हरगढ़ के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

हरगढ़ के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत  

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। वन परिक्षेत्र सिहोरा के अंतर्गत आने वाली सरदा बीट के हरगढ़ के जंगल में तेंदुआ देखा गया। जंगल में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत के साथ भय का माहौल है। तेंदुए की मौजूदगी को और पुख्ता वन विभाग को जंगल में मिले फुटप्रिंट्स ने पुख्ता कर दिया है। जंगल मे तेंदुए की मौजूदगी से हरगढ़ सहित करीब आधा दर्जन गांव के लोग डर के साए में हैं। वन विभाग का अमला तेंदुए के फुटप्रिंट मिलने की बात तो कह रहा है, लेकिन इस मामले को लेकर जानकारी देने से अधिकारी बचते नजर आ रहे।

जानकारी के अनुसार  वन विभाग की सरदा बीट से हरगढ़ गांव से सटे सागौन और अन्य पेड़ों का घना जंगल है। गुरुवार की सुबह आदिवासी वर्ग के लोग जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। आदिवासियों ने जंगली जानवर के पैरों के निशान देखे और दहशत में बिना लकड़ी बीने घर वापस लौट आए। यह चर्चा पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

वन विभाग तक पहुंची खबर, जंगल में मिले तेंदुए के फुटप्रिंट

जंगल में तेंदुए की चहल कदमी की खबर ग्रामीणों के माध्यम से बीट गार्ड रामचरण रजक को मिली। बीट गार्ड के साथ वन विभाग का अमला ग्रामीणों के बताए स्थान पर जंगल में पहुंचा। पैरों के निशान की जांच करने पर फुटप्रिंट तेंदुए के ही थे। अगले दिन तेंदुए का मूवमेंट औद्योगिक क्षेत्र हरगढ़ के बंद पड़े प्लांट में मिलने की सूचना ग्रामीणों ने विभाग को दी।

आधा दर्जन गांव में दहशत का माहौल

तेंदुए की दस्तक की जानकारी लगते ही हरगढ़ के जंगल से सटे सरदा, हरगढ़, घुघरा, मंगेला, देवरी, कुर्रो, मड़ई, छपरा, पहरुआ गांव में दहशत का माहौल है इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र हरगढ़ में लगी फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर और अन्य लोग दहशत में हैं।

इनका कहना

वन परिक्षेत्र सिहोरा की सरदा बीट के अंतर्गत आने वाले हरगढ़ के जंगल में तेंदुए के फुटप्रिंट मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ बच्चों के साथ हैं। तेंदुए की खोजबीन में वन विभाग का अमला लगा है। ग्रामीणों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।

जीडी पटेल, रेंजर सिहोरा

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें