सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय हुआ सिहोरा खितौला, भव्य वाहन रैली, हवन-पूजन और भंडारों का आयोजन कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज

सच की आवाज़.

Home » हेल्थ » केंद्र से इस माह मिलेगी 1710 मीट्रिक टन आक्सीजन – सीएम शिवराज

केंद्र से इस माह मिलेगी 1710 मीट्रिक टन आक्सीजन – सीएम शिवराज

द न्यूज 9 डेस्क भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि शुक्रवार को हमें 350 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली, जबकि खपत 335 मीट्रिक टन हुई है। ऑक्सीजन की सप्लाई अब प्रदेश में तेजी से सामान्य हो रही है। स्थानीय तौर पर व्यवस्था कर जिलों में 1,293 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स लगाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार से 20 अप्रैल तक 445 मीट्रिक टन, 25 अप्रैल तक 565 मीट्रिक टन और 30 अप्रैल को 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति पर सहमति प्राप्त हो गई है। ऑक्सीजन की इतनी मात्रा अप्रैल अंत तक अनुमानित मरीजों के लिए पर्याप्त होगी। मुख्यमंत्री श्री चैहान मुख्यमंत्री निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। कोरोना-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री श्री चैहान ने सुबह से फोन पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन, इंजेक्शन और अन्य सुविधाओं के पूर्ति के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण सभी व्यक्तियों से वे निरंतर फोन पर संपर्क में हैं। जिला स्तर पर आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लिए जिला अधिकारियों से संवाद जारी है।

जल्द ही मिलेंगे 50 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि अब तक 42 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की शासकीय सप्लाई आ चुकी है। गत शनिवार को 9,788 इंजेक्शन और प्राप्त हो गए हैं। 50 हजार इंजेक्शन की सप्लाई का आर्डर दिया गया है, जिसकी शीघ्र ही डिलीवरी प्राप्त होगी।

40 हजार 276 बिस्तर उपलब्ध, निरतंर बढ़ रही है संख्या 

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश में बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। शासकीय और निजी अस्पतालों में 14 अप्रैल को कुल 37 हजार 719 बिस्तर उपलब्ध थे, जो अब बढ़कर 40 हजार 276 हो गए हैं। प्रदेश के 50 जिलों में 109 कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें 6 हजार 153 बिस्तर उपलब्ध हैं। भोपाल में प्रशासन अकादमी में 150, हमीदिया अस्पताल में 300, चिरायु अस्पताल में 300 और एम्स में 500 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। इस क्रम में शुक्रवार को छतरपुर में 58 बिस्तर के नर्मदा-अपना हास्पिटल का शुभारंभ हुआ है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें